गिरिडीह में व्यापारी के घर से 20 लाख रुपए समेत 35 लाख की संपत्ति चोरी, 2 घंटे रोड जाम

Crime News Giridih: गिरिडीह जिले के बड़े किराना व्यापारी के घर में चोरी हो गयी है. 15 लाख रुपए नकद समेत करीब 35 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी हुई है. इसमें सोने, चांदी और हीरे के जेवरात शामिल हैं. व्यापारी ने आशंका जतायी है कि चोरों ने घर के सभी लोगों को बेहोश करने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल किया होगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Crime News Giridih: गिरिडीह जिले के सरिया बाजार स्थित पेठियाटांड़ में गुरुवार रात बड़े किराना व्यापारी कैलाश मंडल के घर से 20 लाख नगदी समेत 35 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी हो गयी. कैलाश को इस घटना की जानकारी सुबह लगभग 5 बजे हुई, जब वह सोकर उठे. भुक्तभोगी ने सरिया थाने में शिकायत दर्ज करवायी है. कहा है कि गुरुवार को सभी लोग दुकान बंद कर ऊपर के हिस्से में बने आवास में सोने के लिए चले गये. चोर संभवतः रात के एक बजे के आसपास घर के निचले तल्ले में बने गोदाम का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गये.

घर बनाने के लिए बैंक से निकाले थे 15 लाख रुपए

कहा कि चोरों ने बंद पड़े 2 कमरे का ताला तोड़कर गोदरेज, बक्से से 15 लाख रुपये और लगभग 5-6 लाख के जेवरात की चोरी कर ली. 15 लाख रुपए 2 दिन पहले घर बनाने के लिए छड़ व अन्य सामग्री खरीदने के लिए निकाले थे. लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के जेवर, कपड़े आदि सामान, जिसमें 10 सोने की अंगूठी, चेन, डायमंड रिंग, डायमंड की नथिया समेत 2 अटैची महंगे कपड़े की चोरी कर ली गयी. घटना की सूचना देने के बाद सुबह घर पहुंचकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की.

चोरी के पहले नशे या नींद के स्प्रे का किया प्रयोग

पीड़ित कैलाश मंडल ने आशंका जतायी है कि चोरी करने से पूर्व चोरों ने नींद के लिए किसी स्प्रे का प्रयोग किया. यही कारण है कि बीच के कमरे में वे लोग सो रहे थे और बगल के कमरों में चोरी हो रही थी. चोर ने बड़े-बड़े ताले तोड़े, लेकिन इसकी आवास से किसी की नींद नहीं खुली. बताया कि उनकी मां भी बगल के कमरे में सो रही थी, जो बीमार रहती है और रात में कम से कम 10 बार उठती हैं. गुरुवार की रात वह एक बार भी नहीं उठी. परिवार के सदस्य जब सुबह उठे, तो सिर भी भारी लग रहा था. इससे संदेह और गहरा रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क जाम कर जताया विरोध

चोरी की घटना के विरोध में व्यावसायिक संघ सरिया ने रांची-दुमका मुख्य मार्ग को 2 घंटे तक जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर अंचल पुलिस निरीक्षक अजय कुमार तथा थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह सदल-बल पहुंचे तथा 15 दिनों के अंदर चोरी की घटना का उद्भेदन करने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया.

इसे भी पढ़ें

समस्तीपुर के दिव्यांशु पांडे ने जमशेदपुर में की आत्महत्या, मेडिकल थर्ड ईयर का था छात्र

चतरा में भयंकर बाढ़, पितीज में डूब गया 2 मंजिला मकान, बसाने नदी ने दिखाया रौद्र रूप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उम्रकैद की सजा काट रहे झारखंड के 51 कैदियों के लिए खुशखबरी, जल्द होंगे रिहा

झारखंड समेत 9 राज्यों में सक्रिय हैं रोहिंग्या, बांग्लादेशियों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह, 8 गिरफ्तार

Weather Forecast: 23, 24 और 25 अगस्त को झारखंड में होगी बहुत भारी वर्षा, IMD का अलर्ट

महिला जज के ट्रांसफर मामले में झारखंड हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने दी ये नसीहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >