Giridih News :ढलाई के साथ ही पीसीसी में पड़ी दरार, विरोध

Giridih News :सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और मनमानी तरीके से कार्य करने के कारण ढलाई के साथ ही पीसीसी सड़क में दरार पड़ने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

मामला गांडेय प्रखंड के बरमसिया टू पंचायत अंतर्गत चौंरा का है. जानकारी के अनुसार प्रखंड की बरमसिया पंचायत अंतर्गत दीवाना मोड़ चौंरा से धरधरवा नाला तक सड़क सौंदर्यीकरण हो रहा है. लगभग एक करोड़ की लागत से काम हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि छह इंच के स्थान पर चार इंच पीसीसी ढलाई की जा रही है. घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण ढलाई के साथ ही पीसीसी सड़क में दरार पड़ने लगी हैं. ग्रामीण नरेश वर्मा, मुकेश मंडल, रिंकू वर्मा, महावीर यादव, दुलारचंद वर्मा, गोविंद वर्मा, अनोज वर्मा, सरलू तुरी, मनोज वर्मा, हुलास वर्मा, छोटू तुरी, रंजीत तुरी, भगलू तुरी, राजेंद्र राय, संजय तुरी, बनवारी वर्मा, ईश्वर वर्मा, बसंत वर्मा आदि ने कहा कि शनिवार को पीसीसी की ढलाई की गयी और रविवार को ही सड़क में जगह-जगह दरार पड़ने लगी. पीसीसी में दरार देख संवेदक के कर्मी लीपापोती में जुट गये, तो उन्होंने इसका विरोध किया.

पूर्व में भी हो चुका है अनियमितता का विरोध

बता दें कि इससे पूर्व भी पीसीसी व गार्डवाल निर्माण आदि में अनियमितता की आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध किया था. इसके बाद जेई व एई ने स्थल निरीक्षण के गार्डवाल निर्माण में लगे सफेद पत्थर को हटवा दिया था और पीसीसी भी स्टीमेट के अनुरूप करने का निर्देश दिया था. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विभागीय पदाधिकारी जांच व कार्रवाई नहीं करते हैं, तब तक काम शुरू नहीं करने दिया जायेगा.

सुधार का दिया गया निर्देश : जेई

आरइओ के कनीय अभियंता (जेई) फैयाज अहमद ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. इसके आलोक में संवेदक को कार्य में सुधार करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >