झारखंड में भ्रष्टाचार व लूट का बोलबाला, जनता त्रस्त : दिलीप वर्मा

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के एनडीए प्रत्याशी दिलीप कुमार वर्मा ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन की अपील की.

गांडेय. गांडेय विधानसभा उपचुनाव के एनडीए प्रत्याशी दिलीप कुमार वर्मा ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन की अपील की. उन्होंने मोतीलेदा, बरमसिया, तेलोनारी, बेलडीह, ताराटांड़, चरघरा, फुफंदी व गांडेय इलाके में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा किया. कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार व लूट का बोलबाला है. खनिज संपदाओं की लूट मची हुई है. प्रतिदिन इडी की कार्रवाई में बड़े-बड़े मामले सामने आ रहे हैं. वह हमेशा गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच रहे हैं. झामुमो और इनके नेता ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपने स्वार्थ के लिए पांच साल के अंदर ही चुनाव में धकेला है. कहा कि लोकसभा चुनाव में चार सौ पार सीटों के साथ केंद्र में फिर से तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है. मौके पर मितनारायण वर्मा, अर्जुन वर्मा, इंद्रलाल वर्मा, महादेव दास, अशोक राय, मिथलेश चंद्रवंशी, विजय गोस्वामी, शंकर कुमार राम, खीरु दास, सुरेश राणा, आनंद कुमार, गोपाल सिंह, बद्री सिंह, मितनारायण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >