Giridih News :नुक्कड़ नाटक से लोगों को दिया तंबाकू सेवन नहीं करने का संदेश

Giridih News :मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह की प्रेरणा शाखा व सांस्कृतिक संस्था आइना के संयुक्त तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

नाटक के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि धूम्रपान व तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है. इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. नाटक का से प्रभावित होकर एक महिला ने कलाकारों को फूल आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया और नशा मुक्ति के इस संदेश की सराहना की. नाटक का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि तंबाकू व नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार को भी मानसिक व आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. यदि हम जानते हैं कि कोई आदत हमारे लिए हानिकारक है, तो उससे दूर रहना ही समझदारी है. कार्यक्रम को सफल बनाने में द कल्चर डांस एकेडमी की डायरेक्टर विभूति रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सांस्कृतिक संस्था आइना के सदस्य आदित्य, अंशु, ऋषभ, कृष, अनिमेष व तरुण ने अपने उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया. नुक्कड़ नाटक का लेखन वरिष्ठ रंगकर्मी महेश अमन तथा निर्देशन रंगकर्मी आदित्य अमन ने किया था.

लोगों ने लिया संकल्प

उपस्थित दर्शकों ने नाटक की प्रशंसा करते हुए संकल्प लिया कि वे अपने घर, परिवार व आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि हमारा समाज स्वस्थ, जागरूक व खुशहाल बन सके. कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल-पांच की उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल समेत शाखा की सदस्य लिसा गर्ग, आइपीपी सोनू चौधरी, शाखाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, सचिव बरखा बालासिया, कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

सीएचसी गांडेय में तंबाकू सेवन नहीं करने की ली गयी शपथ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में भी कार्यक्रम हुआ. स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधिकारी, कर्मचारी व आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ ली. शपथ में यह संकल्प लिया गया कि ना केवल खुद तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका गाड़ी ने कहा कि तंबाकू का सेवन ना सिर्फ व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण करेंगे. युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है.

गांव-गांव तक संदेश पहुंचाने का आह्वान

प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मोहन प्रसाद ने कहा कि सरकार के साथ-साथ हम सभी स्वास्थ्य कर्मियों का दायित्व है कि गांव-गांव तक तंबाकू विरोधी संदेश पहुंचाएं. आज की यह शपथ सिर्फ एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हमारे निरंतर प्रयासों का हिस्सा बनेगी. कार्यक्रम में तंबाकू के हानिकारक प्रभावों पर जागरूकता फैलाने पर भी चर्चा भी की गयी. कार्यक्रम में एएनएम सीमा कुमारी व अंजलि कुमारी, ड्रेसर मंडल जी, तरन्नुम आरा सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >