Giridih News :मियाद पूरी होने के बावजूद करार का रिनुअल नहीं करने की शिकायत

Giridih News :एग्रीमेंट की मियाद पूरी होने के छह माह बाद भी इसका नवीकरण नहीं किये जाने से परेशान मकान मालिक ने बीडीओ से पहल करने की फरियाद की. बुधूडीह में संचालित झारखंड ग्रामीण बैंक को लेकर मकान मालिक लखेंद्र प्रसाद वर्मा ने बैंक प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक समेत बीडीओ को आवेदन देकर पहल की मांग की है.

झारखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिये आवेदन में मकान मालिक लखेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा है कि उन्होंने अपना मकान झारखंड ग्रामीण बैंक बुधूडीह को 23.04.2014 को किराये पर क्रमशः पांच एवं तीन वर्ष के विकल्प के रूप में दिया था. एग्रीमेंट के अनुसार गत 23 अप्रैल 2025 को उक्त मियाद खत्म हो गयी. भुक्तभोगी ने आवेदन में कहा कि 31 अक्तूबर 2025 तक यदि बैंक पुनः एग्रीमेंट नहीं करता है, तो वे दूसरे किरायेदार से एग्रीमेंट करने को बाध्य हो जाएंगे. कहा है कि एग्रीमेंट खत्म होने के छह माह बाद भी बैंक प्रबंधन इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है. मकान मालिक ने आवेदन की प्रतिलिपि बैंक प्रबंधक व बीडीओ को देकर आवश्यक पहल की मांग की है.

तीन माह का लिया गया है समय : बैंक प्रबंधक

झारखंड ग्रामीण बैंक बुद्धूडीह के प्रबंधक तन्मय कुंडू ने कहा है कि एग्रीमेंट की अवधि खत्म हो चुकी है. मकान मालिक के आवेदन पर क्षेत्रीय प्रबंधक विचार कर रहे हैं और तीन माह का समय लिया गया है. कहा कि मकान खाली करना है या एग्रीमेंट का रिन्युअल करना है इसका निर्णय वरीय पदाधिकारी के जिम्मे है. झारखंड ग्रामीण बैंक बुद्धूडीह के प्रबंधक तन्मय कुंडू ने कहा है कि एग्रीमेंट की अवधि खत्म हो चुकी है. मकान मालिक के आवेदन पर क्षेत्रीय प्रबंधक विचार कर रहे हैं और तीन माह का समय लिया गया है. कहा कि मकान खाली करना है या एग्रीमेंट का रिन्युअल करना है इसका निर्णय वरीय पदाधिकारी के जिम्मे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >