Giridh news :मतदाता जागरूकता के लिए सिविल सोसाइटी की रैली 19 को

Giridh news :सिविल सोसाइटी ने किया आह्वान गिरिडीह. लोकतंत्र को मजबूत बनाने और नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिविल सोसाइटी गिरिडीह ने 19 फरवरी को मतदाता जागरूकता रैली निकालेगी.

रैली का थीम ‘मेरा वोट मेरा अधिकार, सशक्त लोकतंत्र की पहचान’ है. बताया गया कि रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विशेषकर प्रथम बार मतदान करनेवाले मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराना तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है. पैदल मार्च के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, निष्पक्ष व निर्भीक मतदान करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश आम लोगों को दिया जायेगा. सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी.

नारे व पोस्टर के माध्यम से किया जायेगा जागरूक

जागरूकता से जुड़े नारे और पोस्टरों के माध्यम से मताधिकार का महत्व बताया जायेगा. रैली की शुरुआत मारुति टावर स्थित सिविल सोसाइटी के कार्यालय से होगी. रैली तिरंगा चौक होते हुए आंबेडकर चौक पर संपन्न होगी. सोसाइटी के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जन-जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >