Giridih News :जाम से परेशान रहे शहरवासी, नहीं दिखी पुलिस

Giridih News :लचर ट्रैफिक व्यवस्था व अतिक्रमण के कारण गिरिडीह शहर में प्रतिदिन जाम से लोग परेशान हैं. शहरी क्षेत्र के लोग सिस्टम को कोस रहे हैं. शनिवार को कचहरी रोड, टावर चौक, बड़ा चौक समेत अन्य क्षेत्र में जाम की स्थिति रही.

लोगों को चंद दूरी तय करने में काफी समय लग गया. इसके कारण खासकर महिलाएं व युवतियों को काफी कठिनाई हुई. अहम बात यह है कि शहर रेंगता रहा और सिस्टम के जिम्मेदार लोग जाम को हटाने में सक्रियता नहीं दिखा पाये. लोगों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं रहने के कारण आये दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है.

सड़क किनारे सजतीं हैं दुकानें

फिलहाल टावर चौक से लेकर कल्याणडीह तक फोरलेन का निर्माण हो रहा है. कई ठेला संचालक व बाइक चालक बेतरतीब तरीके से सड़क पर ही इसे खड़ा कर देते हैं. वहीं, दूसरी ओर टोटो की वजह से भी जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. सड़क पर सब्जी, फल, चाट-गुपचुप, कपड़ा की दुकान के साथ ठेला खोमचा भी लगे रहते हैं. अतिक्रमण की वजह से प्रमुख सड़कों पर जाम में वाहन जाम फंस जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >