Giridih News :पटरी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे

Giridih News :महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म मरम्मत के नाम रेलवे ट्रैक को घेरने का कार्य जारी है. इसके कारण स्कूली बच्चे लाइन पाकर स्कूल जाते हैं. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

बगैर फुट ओवरब्रिज निर्माण के प्लेटफॉर्म सौंदर्यीकरण कार्य के बीच प्लेटफॉर्म को ऊपर किया जा रहा है, इससे आम लोगों, यात्रियों व स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार को स्कूली बच्चे प्लेटफॉर्म से नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक पार करते नजर आ रहे हैं, पर रेल प्रशासन इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल करने की दिशा में गंभीर नहीं दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >