गिरिडीह. लोकप्रिय विधायक सह दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गिरिडीह चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने शोक संवेदना व्यक्त की है. एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि उनके निधन से गिरिडीह समेत पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है.
जनसेवा के प्रति समर्पण को किया याद
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू का जनसेवा के प्रति समर्पण, सहज व्यक्तित्व और गिरिडीह के विकास में योगदान लंबे समय तक याद किया जायेगा. उनके निधन को परिवार, समाज और गिरिडीह के लिए बड़ी क्षति बताते हुए सदस्यों ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में अलग पहचान
एसोसिएशन के समन्वयक विकास कुमार खेतान ने कहा कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू ने जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी थी. उनके निधन से समाज ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और सेवाभावी व्यक्तित्व खो दिया है. उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
इन लोगों ने भी जताया शोक
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विकास कुमार खेतान, पी. के. दत्ता, प्रकाश कुमार दत्ता, विकास कुमार बगड़िया, दीपक कुमार सोंथालिया, संजय कुमार शर्मा, ब्रह्मदेव प्रसाद, आकाश रोशन एवं रौनक सिंह शामिल थे.
ये भी पढ़ें: गावां में दहशत: जंगली बिरनियों का जानलेवा हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम, प्रखंड में तीसरी मौत से हड़कंप
