CCL: माइंस मैनेजर के कार्यालय कक्ष में सेंधमारी, 89 हजार के सामान चोरी

CCL: गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में अपराधियों की सक्रियता बढ़ गयी है. आये दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अपराधियों ने कबरीबाद माइंस मैनेजर श्रवण कुमार के कार्यालय कक्ष में सेंधमारी कर चोरों ने लगभग 89 हजार कीमत के सामानों की चोरी कर ली.

अहम बात यह है कि रात्रि पाली में होमगार्ड के जवान व कुछेक कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे लेकिन उनलोगों को सेंधमारी की भनक नहीं लगी. मंगलवार की सुबह जब माइंस मैनेजर का कार्यालय कक्ष खोला गया तो चोरी की घटना की जानकारी हुई. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने माइंस मैनेजर के कार्यालय कक्ष के पिछले हिस्से में सेंधमारी कर कक्ष में प्रवेश किया. यहां से एक एसी, दो बैट्री, प्रिंटर, इंवर्टर आदि सामाग्रियों की चोरी कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही माइंस मैनेजर श्रवण कुमार, सुरक्षा प्रभारी मनोज सुंडी कबरीबाद पहुंचे. उन्होंने इसकी जानकारी प्रबंधन व मुफस्सिल थाना प्रभारी को दी.

होमगार्ड रघुनाथ मंडल और बालदेव महतो को चार्जशीट दिया जा रहा है

माइंस मैनेजर श्री कुमार ने बताया कि अपराधियों ने सेंधमारी कर 89 हजार कीमत के सामाग्रियों की चोरी कर ली है. बताया कि रात्रि में होमगार्ड के दो जवान ड्यूटी पर तैनात थे. इस घटना को लेकर होमगार्ड रघुनाथ मंडल और बालदेव महतो को चार्जशीट दिया जा रहा है. लापरवाही को लेकर उचित कार्रवाई की जायेगी. इधर, घटना की जानकारी पर मुफस्सिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >