Giridih News :बर्थडे पार्टी में हुई मारपीट मामले में 42 पर केस

Giridih News :बीते बुधवार की रात में देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर 42 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.

प्रथम पक्ष के दामोदर दास ने गांव के ही ललन दास, भरत दास, सुजीत दास, रंजीत दास, कामदेव दास, दीपक दास, विकास दास सहित 11 लोगों पर कुल्हाड़ी, रॉड व लाठी से मारकर घायल करने व चचेरी बहन की शादी के लिए रखे 1.50 लाख रुपये निकालकर ले जाने का आरोप लगाया है. दामोदर ने कहा है कि 15 अप्रैल की रात में तिलक कार्यक्रम से अपने भाई के साथ घर आ रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने मारपीट की. उसकी शिकायत पर कांड (संख्या 35/26) दर्ज कर लिया गया है.

दूसरे पक्ष ने 31 को किया आरोपित

इधर दूसरे पक्ष की छेमी कुमारी ने आवेदन देकर दामोदर दास, गोविंद दास, कपिल दास, प्रदीप दास, नरेश दास, अनिल दास, राजकुमार दास सभी ग्राम मकडीहा सहित 31 लोगों के विरुद्ध लाठी-डंडा, तलवार, भुजाली, टांगी व रॉड से लैस होकर हमला बोलकर मारपीट करने एवं सोने की नकचन व चांदी का पायल छीन लेने का आरोप लगाया है. छेमी ने कहा है कि 15 अप्रैल की रात में वह अपने पति मंटू दास सहित ससुर, देवर व भैसुर के साथ बर्थडे पार्टी से खाना खाकर घट लौट रही थी. इसी दरम्यान दो काम पर सवार पहुंचे आरोपितो ने सभी को घेरकर हमला बोल दिया. उसकी शिकायत पर कांड (संख्या 36/26) दर्ज किया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >