गांडेय में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके. दरअसल, घर के लोगों ने समय पर हो हल्ला कर चोरों को भागने पर मजबूर कर दिया.
यह घटना गांडेय थाना क्षेत्र के गांधी नगर की है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात गांडेय गांधीनगर निवासी मुकेश वर्मा सो रहे थे. इसी बीच आधी रात को कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी.
जब उनकी आंख खुली तो चोरों के होने की आशंका हुई. वह फिर शोर मचाने लगे और हल्ला सुनकर आसपास के लोग उठे लेकिन तब तक चोर भाग निकले. घटना को लेकर गृहस्वामी ने गांडेय थाना को सूचना दे दी है.
