Giridih News: शादी के मंडप से सीधे परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन

Giridih News: कहते हैं कि यदि इरादा मजबूत हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती. इसका एक उदाहरण गिरिडीह में देखने को मिला. यहां एक नयी नवेली दुल्हन शादी के मंडप से सीधे परीक्षा देने पहुंच गयी.

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव की रहनेवाली पूजा कुमारी आरके महिला कॉलेज की बीए सेमेस्टर वन की छात्रा है. उसकी शादी नौ मई शुक्रवार को गिरिडीह के धरियाडीह निवासी विकास यादव से तय हुई. पूरी रात शादी की रस्म चलती रही. शनिवार की सुबह वह परीक्षा देने केंद्र पर पहुंच गयी. वह परीक्षा को लेकर पहले से ही गंभीर थी. परीक्षा के महत्व को समझते हुए पूजा ने शादी की रस्म के बीच ही अपने पति विकास यादव से परीक्षा देने की इच्छा जतायी. इस पर विकास और उसके परिवार ने ना सिर्फ पूजा के निर्णय का समर्थन किया, बल्कि उसकी हौसला-आफजाई भी की.

विदायी के तुरंत बाद परीक्षा देने पहुंची

इसका परिणाम यह निकला कि शनिवार की सुबह की रस्म पूरी होने पर उसकी विदाई हुई. विदाई के तुरंत बाद वह शादी के जोड़े में परीक्षा केंद्र पहुंच गयी. जब वह कॉलेज पहुंची, तो वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गये. परीक्षा कक्ष में पूजा जहां पूरी एकाग्रता से परीक्षा दे रही थीं, वहीं उसका पति विकास यादव बाहर इंतजार कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >