Giridih News : प्रतिनिधि. गिरिडीह. किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर भाजपा ने 20 मई को जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देने का निर्णय लिया है. इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है. भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अंतर्गत पांच एवं भाजपा गिरिडीह ग्रामीण जिला अंतर्गत आठ प्रखंड मुख्यालयों पर धरना कार्यक्रम आहूत है. धरना कार्यक्रमों में भाजपा विधायक के अलावे पार्टी के कई वरिष्ठ एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. इस संबंध में भाजपा गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय एवं भाजपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी करने का काम किया है. पिछले दिनों जिले में बारिश और ओलावृष्टि के कारण जेठुआ फसल को काफी नुकसान हुआ है. इससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है. राज्य सरकार इन किसानों को क्षति का मुआवजा दें. कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से वादा किया था कि धान का समर्थन मूल्य दिया जायेगा. लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया है. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मुख्य मुख्यालयों के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना दिया जायेगा.
Giridih News : किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना आज
Giridih News : भाजपा विधायक के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता होंगे शामिल
