पीरटांड से भोला पाठक की रिपोर्ट
Giridih News : झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित तलेटी तीर्थ में भाजपा महानगर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई. शनिवार को इस शिविर का उद्घाटन झारखंड के पूर्व सीएम सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया.
12 सत्र आयोजित किए जाएंगे
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा.
ये रहे शामिल
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, दिलीप वर्मा, यदुनंदन पाठक, सिकंदर हेब्रम, संदीप डंगेच, प्रकाश सेठ, सुनील पासवान, प्रदीप साहू, श्याम प्रसाद, कामख्या गिरी, अजय सिंह, सोमनाथ पांडेय सहित कई अन्य नेता रहे शामिल.
यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला
यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी
