Giridih News :साइबर अपराधी की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस पहुंची बेंगाबाद

Giridih News :ढाई लाख की साइबर ठगी के मामले में महाराष्ट्र के ट्रांबे थाना की पुलिस शुक्रवार को बेंगाबाद पहुंची. इसके पूर्व पुलिस टीम जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक को छापेमारी कर पकड़ लिया.

पकड़े गये युवक के निशानदेही पर साइबर ठगी में शामिल बेंगाबाद के कुछ युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी में जुट गयी है. बताया जाता है कि ट्रांबे थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाते से ढाई लाख रुपये की निकासी हुई थी. पीड़ित के आवेदन पर कांड अंकित कर पुलिस जांच में जुट हुई थी.

जमुआ थाना क्षेत्र के युवक के खाते में आयी थी राशि

छानबीन में पता चला कि जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के खाते में राशि आयी है. इसके बाद शुक्रवार को ट्रांबे पुलिस टीम जमुआ पहुंची और छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसने इस घटना में बेंगाबाद के एक युवक को मास्टरमाइंड बताया. इसके बाद उक्त पुलिस युवक को लेकर बेंगाबाद थाना पहुंची. बेंगाबाद थाना की मदद से पुलिस टीम छापेमारी करते हुए फरार साइबर अपराधी को पकड़ने में जुट गयी है. ट्रांबे थाना के अधिकारियों ने जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >