Giridih News :घायल मोर का किया गया रेस्क्यू, वन विभाग ने कराया इलाज

Giridih News :पूर्वी वन प्रमंडल गिरिडीह को मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टाटोकियारी गांव के बुधवाडीह टोला से एक घायल मोर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया.

जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने स्थानीय निवासी राजेश साह की बाड़ी में घायल अवस्था में पड़े मोर को बरामद किया. बताया गया कि कुत्ते के हमले में मोर को गंभीर चोट आयी थी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उपचार की व्यवस्था की. घायल मोर का इलाज डॉ धीरज कुमार ने किया गया. प्राथमिक इलाज के बाद मोर की स्थिति में सुधार है.

घायल वन जीव को देख विभाग को सूचित करने की अपील

वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई वनजीव घायल अथवा असहाय अवस्था में दिखे, तो तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते उसका संरक्षण और इलाज किया जा सके. रेस्क्यू अभियान में वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी वीरेंद्र कुमार तथा पशुरक्षक भुनेश्वर वर्मा की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >