Giridih News :विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति हिरासत

Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के गादी में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय विवाहिता काजल कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद तिसरी थाना प्रभारी शंभुनंद ईश्वर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने मृतका के पति संदीप अग्रवाल को हिरासत में ले लिया. घटना के बाद से पति को छोड़ सभी काजल के अन्य ससुराल वाले मौके पर से फरार हो गये हैं. बताया गया काजल ने शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर में ही फांसी लगा ली. घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया. मृतका के पिता पचंबा निवासी शंकर प्रसाद वर्मा और भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. आरोप के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पति-पत्नी में नहीं होती थी बातचीत

बताया गया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है. इधर, कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच बातचीत बंद थी. पिछले दिनों विवाहिता के मायके पचंबा में भी पंचायत हुई थी. पंचायत के बाद एक माह पूर्व देवर रंजीत अग्रवाल ने ही काजल को गादी लाया था. इसके कुछ दिन बाद ही यह घटना घट गयी.

भाई व मां ने लगाये गंभीर आरोप

तिसरी थाना में दिये आवेदन में मृतका के भाई रघुनंदन व मां ज्योत्सना देवी ने बताया कि ससुराल वालों ने फोन कर कहा कि काजल ने फांसी लगा ली है. जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो शव पलंग पर पड़ा था. कहा कि उनकी बेटी की हत्या पूरे ससुराल वालों ने मिलकर कर दी है. आरोप लगाया कि संदीप मोदी का भाई अनिल मोदी साइबर अपराध में लिप्त है. रघुनंदन का आरोप है कि अनिल मोदी को इसी बात का घमंड है कि वह साइबर अपराध से कमाये गये पैसों की मदद से अपने भाई संदीप को इस मामले से बचा लेगा. खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >