पैगंबर साहब की जयंती को लेकर बिरनी में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी

हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब की जयंती के मद्देनजर बिरनी प्रखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ड्रोन कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब की जयंती को लेकर बिरनी प्रखंड में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. जुलूस के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गयी है. गिरिडीह एसपी के निर्देश पर पुलिस संभावित गतिविधियों पर नजर रख रही है. संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

लेबरा, दलांगी समेत संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी

बिरनी थाना क्षेत्र के लेबरा, दलांगी, गुड्डीडीह, डबरी समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है. वहीं, भरकट्टा ओपी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गयी है. ड्रोन कैमरों के जरिये भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मार्गों और आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

अतिरिक्त पुलिस बल और आइआरबी जवान तैनात

जुलूस के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की प्राथमिकता है. इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. जगह-जगह आइआरबी के जवान और पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद हैं. पुलिस बल को किसी भी स्थिति से निबटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में जयंती मनाने की अपील की है. लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है. पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सूचनाओं और क्षेत्र की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है.

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है. पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी और आइआरबी जवान तैनात किये गये हैं, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकले और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निबटा जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranbir barnwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >