बीडीओ के नहीं मिलने पर भड़के बिरनी प्रमुख, कार्यालय के बाहर दिया धरना

बिरनी प्रखंड में बिना सूचना गायब हुए बीडीओ के खिलाफ प्रमुख रामु बैठा ने कार्यालय के बाहर बैठकर विरोध जताया। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों मचा है बवाल।

बिरनी प्रखण्ड मुख्यालय में गुरुवार शाम लगभग 4 बजे अजीबो गरीब मामला देखने को मिला. इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. बगैर सूचना के प्रखण्ड मुख्यालय से गायब बीडीओ के इंतजार में बिरनी प्रमुख रामु बैठा ने जमीन पर बैठकर विरोध किया.

इस सम्बंध में प्रमुख रामु बैठा ने बताया की बिरनी की जनता काफी दूर दूर से अपने काम को लेकर आती है, लेकिन अधिकारी मीटिंग या कार्यालय का कार्य बताकर हमेशा गायब रहते है. जबकि बीडीओ साहब को चाहिए कि जहां जा रहे है नोटिश बोर्ड में सूचना लिख कर जाए. ताकि जनता को परेशनियो का सामना न करना पड़े. इधर बीडीओ फणीश्वर रजवार ने कहा कि एसडीओ कार्यालय मीटिंग में आये हुए थे जो भी समस्या थी बातचीत से निराकरण कर लिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranbir barnwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >