Giridih News :बक्शीडीह रोड से बाइक चोरी

Giridih News :नगर थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की है. भुक्तभोगी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी का रहने वाला है.

नगर थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की है. भुक्तभोगी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी का रहने वाला है. बताया कि वह बीते 19 जनवरी को किसी काम से बाजार आया हुआ था और अपना बाइक नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ाकर के कहीं गया हुआ था. जब वापस आये तो बाइक वहां नहीं थी. इसके बाद इधर-उधर खोजबीन भी की, लेकिन बाइक नहीं मिली. अंत में परेशान होकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. इस बाबत नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने कहा कि आवेदन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही बाइक को बरामद कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >