चतरो- गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के बेहराडीह मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक के बिजली पोल से टकरा जाने की घटना में बाइक सवार युवक मिलन सिंह 18 वर्ष व शिवम कुमार सिंह 19 वर्ष दोनों ग्राम बेड़ोडीह घायल हो गये. दोनो घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया, जहां पर उपचार के बाद मिलन सिंह को बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने सिरनाटांड़ जा रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
