बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ गिरिडीह में प्रदर्शन, कई इलाकों की दुकानें बंद

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ गिरिडीह में लोगों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कई इलाकों की दुकानें बंद कर दी गयी. सभी बांग्लादेश हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोशित थे.

गिरिडीह : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ गिरिडीह में भी शनिवार को जनआक्रोश देखने को मिला. धनवार, डोरंडा, घोरथंभा, बलहरा, खोरीमहुआ आदि इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किया. इन इलाकों में स्थित दुकानों को बंद कर दिया गया और सड़कों पर उतरकर पैदलमार्च निकाला. इस दौरान सैकड़ों युवा महिला, पुरुष समेत दुकानदार एक हाथ में तख्ती और दूसरे हाथ में तिरंगा झंडा लिये बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो के नारे लगा रहे थे.

Also Read: गिरिडीह में अवैध विदेशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >