केएन बक्शी बीएड कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव शुरू हुआ. शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष डॉ शिव शक्तिनाथ बक्शी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और प्राचार्य डॉ अजित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की. संस्थान की ओर से आयोजित 12वें वार्षिक खेल महोत्सव में प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला और भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, बैडमिंटन सहित अन्य प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. इस अवसर पर डॉ शिव शक्ति नाथ बक्शी ने सभी छात्रों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल भावना के साथ खेलें एवं कॉलेज के साथ-साथ जिला, राज्य एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें. जब आप स्कूल में शिक्षक के रूप में चयनित होकर जायेंगे. तब आप अपने इस ज्ञान का लाभ उन छात्रों को दे पायेंगे.
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक नीलेश लकड़ा, उप प्राचार्य बिनोद सुमन, डॉ रणजीत कुमार, डॉ सुरेश यादव, मदन कुमार, नूतन शर्मा, डॉ गौतम गुप्ता, सुमित सहगल, रागिनी कुमारी, विनय कुमार, नारायण कोल, राकेश सिंह, अमित, कुंदन, आबिद, ओमकार, गौतम, पप्पू, माइकल, रंजीत, रणधीर, बुलबुल, सुशीला, रिया, शिल्पी, वर्षा, बेबी सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
