Giridih News :हनुमत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुईं अन्नपूर्णा देवी

Giridih News :केंद्रीय बाल विकास मंत्री न्नपूर्णा देवी सोमवार को देवरी के लिलैया (कांटीदिघी) गांव में आयोजित सात दिवसीय शतचंडी यज्ञ सह देवी व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुईं. इस क्रम में उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर मंदिर में पूजा की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप लोगों के द्वारा आस्था व श्रद्धा के साथ मंदिर का निर्माण करवाकर यज्ञ का आयोजन किया जाना सराहनीय है. माता रानी आप सभी की मनोकामना को पूर्ण करें. कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. आप लोगों के द्वारा इस शुद्ध वातावरण में यज्ञ पूर्णाहुति में अपने अंदर बुराइयों व कुरीति की पूर्णाहुति कर समाज को मजबूत करें और जिस तरह से एकजुट होकर इस यज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने में लगे हुए हैं. उसी तरह से समाज को एकजुट रखने का कार्य करें. एकजुटता रहेगी तो गांव समाज के साथ-साथ देश का विकास होगा.

महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की लड़ाई जारी रहेगी

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण के बाद राजनीतिक सशक्तीकरण की बारी थी, जो नहीं हो पायी. लेकिन, हम सब मिलकर पुनः प्रयास करेंगे. महिलाओं की राजनीतिक सशक्तीकरण की लड़ाई जारी रहेगी. हमारा अधिकार जरूर मिलेगा. मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मंडल अध्यक्ष पंकज राम, मुखिया बनारस सिंह, धनेश्वर यादव, अर्जुन यादव, जागेश्वर यादव, कामेश्वर यादव, सुधीर यादव, मोहन यादव यज्ञ समिति के अध्यक्ष लालू यादव, सचिव अजय यादव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष उमेश हाजरा, उप सचिव अजय यादव, बच्चू यादव, प्रदीप यादव, टेकनारायण यादव, सुनील यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >