Giridih News :बेकाबू पिकअप वैन सड़क पर पलटा

Giridih News : तिसरी थानांतर्गत पालमो मोड़ के पास रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जेसीबी मशीन से वैन को हटाया गया.

गिरिडीह से गुमगी की ओर जा रहा एक सवारी पिकअप वाहन अचानक बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गया. पालमो मोड़ पहुंचने पर वाहन की पत्ती और लेंथ टूट जाने से यह हादसा हुआ. गनीमत है कि वाहन में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आयी. ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मशीन मंगवाकर वाहन को सड़क से हटा दिया गया. मौके पर पहुंचे तिसरी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >