Giridih News: अवैध खनिज व बालू लदे वाहनों को छोड़ आम लोगों की जांच करने का आरोप, नाका पर हंगामा

Giridih News: लोगों का आरोप है कि चेकपोस्ट पर तैनात कर्मी सिर्फ आम लोगों के ही वाहन का जांच कर उसे परेशान करती है. जबकि इस पथ से पत्थर, बालू, माइका लोड वाहन दिनभर गुजरते हैं, लेकिन पुलिस इन वाहनों की जांच नहीं करती. कहा कि केवल आम लोगों के वाहनों की ही जांच और तलाशी ली जाती है. चेकपोस्ट से होकर खुलेआम अवैध खनिज पदार्थ लोड वाहनों का आवाजाही होती है.

गावां थाना मोड़ के पास बनाये गए चेकपोस्ट पर मंगलवार की रात साढ़े 9 बजे कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया. हंगामा करने वाले लोगों का आरोप है कि चेकपोस्ट पर तैनात कर्मी सिर्फ आम लोगों के ही वाहन का जांच कर उसे परेशान करती है. जबकि इस पथ से पत्थर, बालू, माइका लोड वाहन दिनभर गुजरते हैं, लेकिन पुलिस इन वाहनों की जांच नहीं करती. कहा कि केवल आम लोगों के वाहनों की ही जांच और तलाशी ली जाती है. चेकपोस्ट से होकर खुलेआम अवैध खनिज पदार्थ लोड वाहनों का आवाजाही होती है. लेकिन इन वाहनों का जांच और पकड़ा नहीं जाता. हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी महेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने 2-3 लोगों को अपने साथ थाना भी ले गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >