Giridih News: बिरनी सीओ के आश्वासन के बाद रैयतदारों काधरना समाप्त

Giridih News: बिरनी प्रखंड मुख्यालय के बगल स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज की जमीन की कई बार मापी व सीमांकन बिरनी सीओ, राजस्व कर्मचारी व सीआई की उपस्थिति में कराई जा चुकी है, लेकिन हर बार विवाद किसी न किसी तरह से सामने आ ही जाता है. इस वजह मॉडल डिग्री कॉलेज को प्राप्त साढ़े दस एकड़ जमीन का बाउंड्रीवाल का कार्य दो वर्षों से लटका हुआ है.

बीते छह मई को भी मॉडल डिग्री कॉलेज जमीन की मापी कर सीमांकन किया गया और लोगों को लगा कि अब डिग्री कॉलेज की जमीन का बाउंड्रीवाल कार्य पूरा हो सकेगा. लेकिन फिर से विवाद गहरा गया. स्थानीय रैयतदारो ने मॉडल डिग्री कॉलेज को पुनः मापी कराकर सीमांकन कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को धरना पर बैठ गये. रैयतदार बबुन साव, कार्तिक साव, गणेश साव ने बताया कि बीते 20 जनवरी 2025 को सीओ की उपस्थिति में अमीन प्रदीप राय ने डिग्री कॉलेज जमीन का सीमांकन कराया. इसके बाद छह मई को सीओ की उपस्थिति में अमीन ने मापी की. दोनों के मापी में काफी भिन्नता पायी गयी है. इसके कारण इस मापी से लोग असंतुष्ट हैं. लोगों ने आरोप लगाया है कि डिग्री कॉलेज को प्राप्त जमीन का ओरिजनल नक्शा के जगह गलत नक्शा का उपयोग किया गया है. इससे स्पष्ट होता है कि डिग्री कॉलेज के मूल कागजात को गायब कर दिया गया है. इसलिए लोगों की जमीन को सुरक्षित कर बाउंड्रीवाल का कार्य की जाये.

कार्यालय में बुलाकर सीओ ने रैयतदारों को किया आश्वस्त

वहीं सीओ संदीप मधेशिया ने धरना की सूचना रैयतदारों को कार्यालय में बुलाकर आश्वस्त किया कि 14 मई तक बाउंड्रीवाल का कार्य बंद रहेगा. साथ ही 14 मई को ही रैयतदारों के अपनी अमीन व सरकारी अमीन की उपस्थिति में मापी करायी जायेगी ताकि किसी तरह का विवाद न रहे. इके बाद सभी रैयतदार धरना को समाप्त कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >