Giridih News: अपहरण के 14 दिन बाद भी मजदूरों का पता नहीं लगा

Giridih News: नाइजर में अगवा हुए बगोदर के पांच मजदूरों का अभी तक पता नहीं चला. घटना के 14 दिन बीत चुके हैं. उनकी वापसी नहीं होने पर मजदूर साथियों की रिहाई नहीं होने से वहां पर रह रहे मजदूरों का धैर्य भी अब जवाब देने लगा है.

नाइजर में काम कर रहे झारखंड के विभिन्न जिलों से 19 मजदूर अब नाइजर छोड़ने का मन बनाया है. ये मजदूर अपने साथियों के सुरक्षित रिहाई को लेकर लगातार कंपनी के कर्मियों से सवाल- जवाब कर रहे हैं. सिर्फ मजदूरों को इस मामले में वहां भी आश्वासन मिल रहा है. मजदूरों से कहा जा रहा है कि नाइजर सरकार और वहां की सैनिकों के बीच लगातार बात चल रही है. लेकिन मजदूरों को कहां रखा गया है, यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है.

आस्ट्रेलियन मजदूरों को दो-तीन माह बाद छोड़ा गया

वहां पर रह रहे मजदूर ने यह भी बताया कि इसी तरह एक घटना में अस्ट्रेलियन मजदूरों को भी अगवा किया गया था जिसमें उन्हें दो-तीन माह के बाद छोड़ा गया था. हालांकि मजदूरों को खाना-पीना दिया जाता है. लेकिन उनके परिजनों को घटना के बाबत सुनकर भय बना रहता है. नाइजर में बगोदर प्रखंड से दोंदलो पंचायत के दोंदलो के अजय महतो, बैजनाथ महतो, बनपुरा के नरेश सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह हैं. वहीं डुमरी प्रखंड से भरखर के बबलू महतो, सरिया प्रखंड के श्रीरामडीह के मानिक महतो, हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड के रखवा के जानकी महतो, संजय कुमार महतो, रामचंद्र महतो, विक्की राज महतो, टेकलाल महतो, बकसपुरा के टोकन महतो, भलुवा के किशुन महतो, बरांय के अनिल कुमार महतो, श्यामलाल महतो, करगालो के रमेश महतो, बेड़ाहरिहरा के तुलसी महतो, मांडू प्रखंड से किमो के मोजीलाल महतो, नावाडीह प्रखंड पिलपिलो के प्रेमचंद महतो हैं जो नाइजर में काम करने गए हैं. मजदूरों ने कंपनी से अपनी घर वापसी की गुहार लगायी है. लेकिन, कंपनी काम पूरा करने का दबाव बना रही हैं.

लगातार किया जा रहा है संपर्क

इधर इस मामले में बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक मजदूरों को लेकर कोई सूचना नहीं आ रही है, लेकिन लगातार संपर्क जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >