ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर बेंगाबाद पुलिस प्रशासन सतर्क है. पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को बेंगाबाद सहित विभिन्न चौक-चौराहों और गांवों में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में शामिल बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख के पति सुनील यादव सहित पुलिस अधिकारियों जवानों ने लोगों को त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. कहा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचना है. जरूरत पड़ने पर प्रशासन को सूचित करें. पुलिस मदद के लिए हमेशा तत्पर है. कहा अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था है जो चिह्नित स्थानों पर तैनात रहेगी. अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पुलिस मित्रों को भी जिम्मेदारी का बोध कराया है. कहा है पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में निकाली जाने वाली जुलूस पर नजर रखनी है. एक दूसरे की भावना का ख्याल भी रखना है. मौके पर बेंगाबाद चौक, चपुआडीह, डाकबंगला, घुठिया, फिटकोरिया, महेशमुंडा, घाघरा, मुंडराडीह, नैयाडीह, छोटकीखरगडीहा, खुरचुट्टा, पारडीह सहित अन्य चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
