Giridih News: 39 साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, गबन मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Giridih News: बताया गया कि विजय कुमार के खिलाफ वर्ष 1986 में पैसे के गबन का मामला दर्ज हुआ था. मामले के दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था. पिछले तीन दशकों से अधिक समय तक पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था.

मुफस्सिल थाना पुलिस ने 39 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार राज्य के पटना जिले के पीरबिहोर थाना क्षेत्र, अशोक राज पथ नियर पिलर नंबर 8 निवासी 72 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि विजय कुमार के खिलाफ वर्ष 1986 में पैसे के गबन का मामला दर्ज हुआ था. मामले के दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था. पिछले तीन दशकों से अधिक समय तक पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इस समय पटना में रह रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम पटना भेजी गई. वहां मंगलवार की देर रात छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया गया. इसके बाद उसे गिरिडीह लाकर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >