Video: झारखंड के गिरिडीह में ACB का बड़ा एक्शन, LRDC का क्लर्क 10 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

ACB Raid In Giridih: गिरिडीह के भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय में लंबित म्यूटेशन अपील वाद निबटाने के एवज में क्लर्क मनीष कुमार भारती 10 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था. पीड़ित ने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी में की. जांच में मामला सही पाया गया. इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने क्लर्क मनीष कुमार भारती को कैश लेते गिरफ्तार कर लिया.

ACB Raid In Giridih: गिरिडीह-झारखंड के गिरिडीह जिले में धनबाद एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया है. गिरिडीह के भूमि सुधार उपसमाहर्ता (LRDC) कार्यालय में पोस्टेड क्लर्क (लिपिक) मनीष कुमार भारती को रंगेहाथ 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है.

लंबित म्यूटेशन अपील वाद निबटाने के एवज में मांग रहा था घूस


धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम शुक्रवार को सीधे LRDC ऑफिस पहुंची और क्लर्क मनीष कुमार भारती को इलाही मियां (पत्नी झुना खातून) से 10 हजार रुपए कैश लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. दस हजार रुपए घूस लंबित म्यूटेशन अपील वाद निबटाने के एवज में मांगा गया था. वह रिश्वत देना नहीं चाहते थे. लिहाजा इलाही मियां ने इस मामले की जानकारी धनबाद एसीबी को दी. टीम ने पूरे मामले की जांच की. जांच में मामला सही पाया गया. इसके बाद कार्रवाई की तैयारी की गयी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा पलामू, पुलिस-TPC मुठभेड़, नक्सल सामग्री बरामद

गिरफ्तारी के बाद धनबाद ले गयी एसीबी की टीम


धनबाद एसीबी की टीम शुक्रवार को गिरिडीह जिले के खोरी महुआ स्थित एलआरडीसी कार्यालय पहुंच कर कार्रवाई में जुट गयी. जब इलाही मियां आरोपी लिपिक मनीष कुमार भारती को दस हजार रिश्वत देने लगा, तभी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे 10 हजार रुपए कैश लेते रंगेहाथ धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे धनबाद ले गयी. अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं

ये भी पढ़ें: Video: झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी अरेस्ट, घर पर भी रेड

ये भी पढ़ें: 7 मई को झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

ये भी पढ़ें: रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा की बड़ी कार्रवाई, 4 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >