-कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Giridih News :बगोदर थानांतर्गत जीटी रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. थाना क्षेत्र के औरा के समीप बगोदर की तरफ से डुमरी की ओर जा रही बाइक को एक कंटेनर ने चपेट में ले लिया.

बगोदर थानांतर्गत जीटी रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. थाना क्षेत्र के औरा के समीप बगोदर की तरफ से डुमरी की ओर जा रही बाइक को एक कंटेनर ने चपेट में ले लिया. इस दौरान व्यक्ति कंटेनर के नीचे जाने से बाल-बाल बच गया. हालांकि इस दौरान मौजूद लोगों ने उस बाइक सवार को टेलर के नीचे से निकाला और स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गया. उक्त घायल व्यक्ति अपने घर बेको जा रहा था. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी और पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया. उक्त घायल व्यक्ति पंसस के पति इश्तियाक अंसारी का चाचा बताया जाता है. कंटेनर चालक को डांट-फटकार कर एहतियात बरतने की बात कहकर छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >