Giridih News :पिकअप वैन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी गांधी मैदान के सामने बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार जमुनियाटांड़ निवासी राजकुमार साव पिता सोमर साव गंभीर रूप से घायल हो गया.

राजकुमार अपने बच्चे को लेने तिसरी के हिमालयन पब्लिक स्कूल जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बंगाल नंबर के एक पिकअप वैन ने उसकी स्कूटी में धक्का मार दिया. धक्का लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका दाहिना घुटना टूट गया. वहीं सिर पर भी गहरी चोट आयी है.

सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद किया गया रेफर

सूचना मिलते ही तिसरी थाना के एएसआई नंदजी राय जवान के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल तिसरी सीएचसी पहुंचाया. डॉ जैनेंद्र ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. पुलिस वैन को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >