Giridih News :होड़ोपैथिक चिकित्सक डॉ पीपी हेंब्रम का सपना होगा साकार : कल्पना

Giridih News :गांडेय प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय के समीप निर्मित धन्वंतरि होड़ोपैथिक इको पार्क का उद्घाटन बुधवार को विधायक कल्पना सोरेन ने किया.

इस दौरान विधायक ने कहा कि होड़ाेपैथिक पद्धति के विख्यात चिकित्सक डॉ पीपी हेंब्रम के सपने को साकार करने की दिशा में यह पहला कदम है. यहां वन विभाग के द्वारा 130 तरह के औषधीय पेड़ पौधे लगाये गये हैं. जिससे यहां के लोगों को औषधीय पेड़ पौधों के गुणों को जानने पहचानने का मौका मिलेगा.

राज्य का पहला पार्क, जहां आनंद के साथ मिली औषधीय पेड़ों से इलाज की जानकारी

उन्होंने लोगों को औषधीय पेड़ पौधे से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड में पहला ऐसा पार्क है, जिसमें लोगों को पार्क के आनंद के साथ औषधीय पेड़ पौधों से होनेवाले स्वास्थ्य संबंधी इलाज की जानकारी दी जायेगी. कहा कि प्रकृति ने हमें अनमोल उपहार दिया है, जिसका दैनिक जीवन में काफी उपयोग है. वर्तमान समय में आवश्यकता है कि प्रकृति की पुरानी पद्धति को कैसे अपनाया जाये. उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें काफी कुछ दिया है, पेड़ पौधों में हर बीमारी का इलाज छिपा हुआ है, बस उसे पहचानने की आवश्यकता है. कहा कि गांडेय में बने इको पार्क को पूरे देश का अनोखा पार्क बनाने के लिए लोगों को पेड़ पौधे का संरक्षण कर डॉ पी पी हेंब्रम के सपने को जीवित रखना है.

हर पेड़ पौधे में औषधीय गुणों का भंडार : डीएफओ

डीएफओ मनीष कुमार तिवारी ने इको पार्क में बने पेड़ पौधे की सविस्तार जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हर पेड़ पौधे अपने में औषधीय गुणों को समेटे हुए हैं, पर जागरूकता की कमी के कारण लोग पेड़ पौधे के औषधीय गुणों को नहीं पहचान पा रहे हैं. गांडेय में ईको पार्क निर्माण का पहला उद्देश्य जागरुकता है. वर्तमान में सिर दर्द के लिए भी लोग मेडिकल का रुख करते हैं, पर पेड़ पौधे की पहचान से आप घरेलू उपचार कर स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं.

पुस्तक का किया विमोचन

इस दौरान विधायक ने इको पार्क में लगे पेड़ पौधे की पहचान व जानकारी के लिए पुस्तक का विमोचन किया. इसके पूर्व गांडेय प्रखंड के जोराआम में 49 लाख की लागत से बने शहीद बसंत पाठक स्मृति उद्यान व फुलजोरी पंचायत के पहरीडीह में 49 लाख रुपए की लागत से बने ईदगाह पहाड़ी का सौंदर्यीकरण का भी विधायक ने उद्घाटन किया.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, एसडीओ श्रीकांत विस्पुते, डीडीसी स्मृता कुमारी, डीएफओ (पूर्वी) मनीष कुमार तिवारी, डीएफओ (पश्चिमी) अंकित कुमार सिंह, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राजकुमार पाठक, मुखिया अमृतलाल पाठक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, सचिव मो.शब्बीर, इंस्पेक्टर मो.कमाल खान, थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक, रेंजर सुरेश रजक, वनरक्षी विष्णु किस्कू, झामुमो नेता फरदीन इम्तियाज अहमद, प्रणव वर्मा, भैरो वर्मा, ध्रुवदेव पंडित, हलधर राय, मो. रिजवान, हीरालाल मुर्मू, मो.सुलेमान, परवेज आलम, बैजनाथ राणा, छोटे पाठक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >