आग की लपट देखकर ग्रामीण पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए. इस दरम्यान डीजल पंप से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया. भुक्तभोगी ललिता देवी के मुताबिक आग लगने से घर में रखा दस क्विंटल धान, ढाई क्विंटल गेंहू, डेढ़ क्विंटल मकई, तीन क्विंटल चावल, पांच क्विंटल आलू सहित घर में खाने पीने के उपयोग में आनेवाला सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. भुक्तभोगी ने मुआवजा देने की मांग की है.
मुखिया ने दिया मुआवजा दिलाने का आश्वासन
इधर आग लगने की सूचना पर तिलकडीह पंचायत के मुखिया विनोद हेंब्रम ने पीड़ित से आगलगी कि घटना की जानकारी लेकर पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया.
