Giridih News :चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग गंभीर

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात व गुरुवार दिन को हुई चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

पहली घटना बुधवार देर रात चतरो-खिजुरी मुख्य सड़क पर फतेहपुर गांव के पास घटी. जमुआ थाना क्षेत्र के चपरखो गांव का राहुल तुरी (21) व संतोष तुरी (17 वर्ष) बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया. दूसरी घटना गुरुवार को इसी मार्ग पर खरियोडीह गांव के पास हुई. यहां एक बाइक चालक को वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में गरडीह गांव का रंजीत कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें भी इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया. इसी सड़क पर घसकरीडीह के पास हुई दुर्घटना में देवरी गांव का गुरुचरण ठाकुर घायल हो गया.

दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर

इधर, चतरो हटिया के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो लोग घायल हो गये. घायलों में देवरी थाना क्षेत्र के बरोटांड़ गांव के प्रभु वर्मा (40) व गिद्धाटांड़ गांव के पिंटू राणा (23) शामिल हैं. वहीं खरगडीहा खिजुरी सड़क पर चितरोकुरहा के पास दो बाइक में टक्कर हो जाने की घटना में दोनों बाइक पर सवार एक-एक युवक घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >