Giridih News :नवसारी टोल प्लाजा पर चला वाहन जांच अभियान

Giridih News :राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिले में लगातार जागरूकता व जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को 29वें दिन जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार के नेतृत्व में बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत नवसारी टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया.

इस दौरान यातायात प्रभारी व मोटरयान निरीक्षक के साथ टीम ने वाहनों की जांच की. 90 वाहनों की जांच की गयी. वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य सुरक्षा मानकों का टीम ने जायजा लिया. वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया. अधिकारियों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गयी.

सड़क सुरक्षा की दिलायी गयी शपथ

इसके अलावा सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलायी गयी. डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की थीम ‘सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन’ है. इसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं में कमी लाना है. सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है. नियमों का पालन ही सुरक्षित यात्रा का एकमात्र उपाय है. कहा कि इस तरह के अभियान जिले के अन्य प्रमुख मार्गों और चेक प्वाइंट पर लगातार चलाये जायेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >