16. गिरिडीह. 119. दुर्घटनाग्रस्त स्कूल का वाहन. बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पहली घटना पुरानी जीटी रोड मंझलाडीह बजरंग चौक के समीप हुई. यहां एक चार पहिया और स्कूल वैन के बीच टक्कर हो गयी. हालांकि, वाहन में बच्चे नहीं थी. घटना में कोई घायल नहीं हुआ. वहीं, बनपुरा बाइपास हॉस्पिटल के पास दो बाइकों में टक्कर हो गयी. इसमें बनपुरा का युवक गजेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घायल को खंभरा के वार्ड सदस्य शंकर यादव और युवक के भाई ने बगोदर ट्रामा सेंटर लाया. डॉ रमापति ने प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया. सूचना पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचे, गजेंद्र विश्वकर्मा बनपुरा अपने घर से बगोदर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा में आ रही बाइक से टक्कर हो गयी.
-अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक घायल

-अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक घायल
Copied link
Giridh news :बगोदर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इनमें एक स्कूली वाहन था. राहत का बात यह रही कि वाहन में बच्चे नहीं थे.