Giridih News :औरा जीटी रोड पर फिर लगने लगा हाट

Giridih News :बगोदर के जीटी रोड औरा किनारे फिर से साप्ताहिक हाट लगने लगा है. साप्ताहिक हाट को व्यवस्थित करने में प्रशासनिक महकमा ने काफी प्रयास किया, लेकिन एक माह में नियमों को ताक पर रखते हुए सड़क पर हाट लगने लगा.

बता दें कि औरा सिक्सलेन की एक लेन हर शुक्रवार को हाट लगता है. कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने शुक्रवार को सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. इसके कारण तीन सप्ताह तक हाट नहीं लगा. बगोदर अंचल ने औरा सिक्सलेन के डिवाइडर पर दुकान नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी. बगोदर सरिया के एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता व अंचल प्रशासन की मौजूदगी में सूचना बोर्ड भी लगाया. इसमें एनएच टू औंरा में हाट लगाने पर दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गयी. सूचना बोर्ड के फ्लेक्स को फाड़ दिया गया और पुनः सड़कों पर हाट लगना शुरू हो गयी. ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

50 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियां रहतीं हैं खड़ी

शुक्रवार को भी जीटी रोड में हाट सजा. सड़क पर छोटी बड़ी 50 से अधिक गाड़ियां खड़ीं थीं. इससे आने जानेवाले बड़े मालवाहक वाहन, छोटी गाड़ियों और बाइक चालकों की काफी परेशानी हुई. प्रशासन की कोशिश और जागरूकता के बाद भी दुकानदार सड़क पर दुकान सजा रहे हैं. सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि सड़कों पर हाट या दुकान नहीं लगे. जल्द ही इसको लेकर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >