Giridih News :2500 श्रद्धालुओं के साथ निकली कलश यात्रा, शतचंडी महायज्ञ शुरू

Giridih News :जय माता दी के गगनभेदी जयकारों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति गीतों के बीच लक्ष्मणटुंडा में शुक्रवार श्री-श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह मां दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकली.

यात्रा में शामिल करीब 2500 महिलाएं एवं युवतियां कलश लेकर यज्ञ मंडप से गांव का भ्रमण करते हुए जमुनिया नदी तक पहुंचीं. यज्ञाचार्य वाराणसी के विवेक ओझा, रामलखन तिवारी व अन्य कलशों में भरवाया. इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञस्थल लौटे और कलशों की स्थापना की.

झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

कलश यात्रा के दौरान भगवान शंकर-पार्वती, सीता-राम, वीर हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. यज्ञ के मुख्य यजमान सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र साहू व जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने पूजा-अर्चना कर जल उठाया. आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष राजू स्वर्णकार, संरक्षक फूलचंद पंडित, ग्राम कल्याण समिति के अध्यक्ष गिरजानंदन महतो, उपाध्यक्ष रंजीत पंडित, अजय महतो, आवेश साव, प्रकाश गोस्वामी, पिंटू ठाकुर, मुकेश कुमार, विजय कुमार, थानू महतो एवं दीपक साव सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी. आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ 25 अप्रैल तक चलेगा. पहले दिन कलश यात्रा, पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. प्रतिदिन पूजा-पाठ, संध्या आरती एवं प्रवचन समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे. 23 को मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा तथा 25 अप्रैल को सामूहिक हवन, पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन व महाप्रसाद वितरण के साथ जागरण होगा.

इनकी रही उपस्थिति

कलश यात्रा में धनबाद के सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सह रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की पत्नी डोली देवी, जिप सदस्य प्रदीप मंडल, यशोदा देवी, भोला सिंह, मुखिया जागेश्वर यादव, जागेश्वर महतो, परमेश्वर तुरी, गंगाधर महतो, दीपक श्रीवास्तव आदि थे. गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >