Giridih News :पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान

Giridih News :सरिया कॉलेज में में बुधवार को भूगोल विभाग ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया. इस अवसर पर पोस्टर व मॉडल निर्माण प्रतियोगिता आयोजित हुई. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था. इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पृथ्वी संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर एवं मॉडल प्रस्तुत किये.

तनुश्री कुमारी व अस्मिता कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, रानी कुमारी व प्रियंका कुमारी द्वितीय तथा खुशी कुमारी व आरती कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम अस्मिता कुमारी, द्वितीय स्थान नामिषा कुमारी और तृतीय स्थान पर रानी कुमारी रहीं.

विजेताओं को किया सम्मानित

विजेताओं को कॉलेज के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल वअन्य शिक्षकों ने सम्मानित किया गया. प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा पृथ्वी की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया. संचालन भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष असित दिवाकर व डॉ शैलेश मोहन ने की. दोनों शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें पर्यावरणीय विषयों के प्रति जागरूक किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया. शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सृजनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं. मौके पर प्रो कार्तिक प्रसाद यादव, डॉ अरुण कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ आशीष कुमार सिंह, प्रो अलका रानी जोजो, प्रो जितेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.

विद्यार्थियों ने जल संरक्षण की शपथ

इस मौके पर कॉलेज में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ. डॉ प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई. कार्यक्रम में छात्रों ने पानी की प्रत्येक बूंद बचाने का संकल्प लिया. जल के महत्व पर विशेष चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि जल है तो कल है. इसलिए इसका संरक्षण आवश्यक है. विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन और पानी के सदुपयोग की जानकारी दी गयी. अंत में पृथ्वी को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >