Giridih News :मेयर पद के लिए छह व वार्ड पार्षद पद के लिए 75 अभ्यर्थियों ने खरीदा नामांकन पत्र

Giridih News :नगरपालिका आम चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को भी गिरिडीह नगर निगम मेयर पद के लिए किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया. नामांकन प्रक्रिया को लेकर समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी अपने कार्यालय में बैठे रहे. लेकिन, निश्चित अवधि तक कोई भी अभ्यर्थी पर्चा दाखिल करने के लिए नहीं पहुंचे.

हालांकि, मेयर पद को लेकर छह नाम नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. नामांकन पत्र की खरीदने वालों में प्रमिला मेहरा, गौरव कुमार, गोविंद तुरी आदि शामिल हैं. पिछले दो दिनों में मेयर पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है. बताया जा रहा है कि सोमवार से मेयर पद को लेकर नामांकन प्रक्रिया में तेजी आयेगी. इधर, गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर नौ से वार्ड पार्षद पद के लिए शास्त्रीनगर की सुलेखा देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गणेश रजक के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया. इनके अलावे 36 वार्डों में से अन्य कहीं से भी किसी अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है. लिहाजा निर्वाची पदाधिकारी अपने कार्यालय में अभ्यर्थियों के आने का इंतजार करते रहे. बता दें कि गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन हेतु चार अलग-अलग कमरा है, जहां अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारी मौजूद रहते हैं.

एनआर कटवाने को लेकर प्रखंड कार्यालय में लगी रही भीड़

गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में एनआर कटवाने के लिए वार्ड पार्षद पद के दावेदारों व समर्थकों की भीड़ रही. एनआर कटवाने के लिए लोग काफी देर तक काउंटर में कतारबद्ध रहे. वार्ड नंबर एक से 36 तक के लिए 75 लोगों ने नाम नामांकन पर्चा खरीदा. वार्ड एक से नौ तक के लिए 19, वार्ड 10 से 18 तक के लिए 16, वार्ड 19 से 27 तक के लिए 19 तथा वार्ड 28 से 36 तक के लिए 21 अभ्यर्थियों ने एनआर कटवाया है.

सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

इधर, नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय व समाहरणालय में सुरक्षा की व्यवस्था पुख्ता थी. दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान मौजूद थे. चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी नगर निगम से एनओसी लेने के लिए भी सक्रिय दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >