गिरिडीह के डीसी को राष्ट्रीय पुरस्कार

गिरिडीह : महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को 19वीं राष्ट्रीय इ-गवर्नेंस काॅन्फ्रेंस में गिरिडीह के डीसी उमाशंकर सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नविस ने उन्हें यह पुरस्कार सौंपा. मौके पर भारत सरकार के सचिव देवेंद्र चौधरी, महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री व मुख्य सचिव भी मौजूद थे. डीसी श्री सिंह […]

गिरिडीह : महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को 19वीं राष्ट्रीय इ-गवर्नेंस काॅन्फ्रेंस में गिरिडीह के डीसी उमाशंकर सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नविस ने उन्हें यह पुरस्कार सौंपा. मौके पर भारत सरकार के सचिव देवेंद्र चौधरी, महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री व मुख्य सचिव भी मौजूद थे.
डीसी श्री सिंह को यह पुरस्कार मेडिकल रिसोर्स प्लानिंग प्रोजेक्ट के सफल संचालन पर मिला है. सदर अस्पताल में मेडिकल रिसोर्स प्लानिंग पर बेहतर काम के लिए गिरिडीह का चयन किया गया था. इसी सेवा को लेकर गिरिडीह जिले को देश भर में चौथा स्थान मिला है. नागपुर के ली मेरेडियन होटल में आयोजित काॅन्फ्रेंस में डीसी श्री सिंह को शिल्ड, अवार्ड व इनाम की राशि के रूप में 96 हजार का चेक श्री फड़नविस ने सौंपा. गिरिडीह पूर्व में भी तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुकें हैं, इनमें पंचायती राज पुरस्कार, डिजिटल इंडिया व मनरेगा शामिल हैं. मौके पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी शिवचरण बनर्जी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >