बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों में मारपीट हुई. घटना में अलगडीहा पंचायत के उप मुखिया वीरेंद्र राम समेत कई घायल हो गये़ घायलों का उपचार बगोदर अस्पताल में कराया गया. बेहतर इलाज के लिए शांति देवी को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर किया गया. मामले को लेकर बगोदर थाना में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घायल शांति देवी ने बताया कि गुरुवार की रात को घर की ढलाई का काम हो रहा था.
इसी बीच वीरेंद्र राम, योगेंद्र राम, छोमिया देवी, दुलारी देवी, विनिता देवी, सूरज कुमार आये और ढलाई को लेकर लगाये गये बांस-बली व पटरा उखाड़ने लगे. विरोध करने पर मारपीट भी करने लगे. इधर, दूसरे पक्ष के वीरेंद्र राम ने भी बगोदर थाना में महेंद्र राम, सुरेंद्र राम, छोटी राम, ईश्वर राम, सुनील सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद के कारण मारपीट की घटना हुई है़ मामले की जांच की जा रही है.
