बेंगाबाद में टेंपो पलटने से पांच घायल

बेंगाबाद : बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर हरिजन टोला के पास एक ऑटो पलटने से पांच लोग घायल हो गये. घायलों में एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. छोटकी खरगडीहा से सवारी लेकर बेंगाबाद आ रहा ऑटो हरिजन टोला के पास एक वाहन के चकमा खाकर पलट गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों […]

बेंगाबाद : बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर हरिजन टोला के पास एक ऑटो पलटने से पांच लोग घायल हो गये. घायलों में एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. छोटकी खरगडीहा से सवारी लेकर बेंगाबाद आ रहा ऑटो हरिजन टोला के पास एक वाहन के चकमा खाकर पलट गया.
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बेंगाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में शुभम ठाकुर, जीवनी देवी(नवडीहा गादी), सुशेना हेंब्रम(सोनवाडीह) समेत दो कॉलेज की छात्राएं शामिल हैं. हालांकि दोनों छात्राएं स्वयं को गिरिडीह निवासी बता वहां से दूसरे वाहन पर सवार होकर गिरिडीह चली गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >