Giridih News: गिरिडीह में पदस्थापित 57 राजस्व उप निरीक्षकों का तबादला

Giridih News: गिरिडीह में पदस्थापित दिलीप कुमार यादव को गावां, रीतेश कुमार केशरी को तिसरी, दीनदयाल दास को बिरनी, कृपा शंभू शरण को जमुआ, राजेश कुमार चौधरी को गावां और शंभू शंकर विश्वकर्मा को बिरनी स्थानांतरित किया गया है.

जिले में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सह राजस्व उप निरीक्षकों का भारी पैमाने पर तबादला किया गया है. जिले में इतने बड़े पैमाने पर राजस्व उप निरीक्षकों का पहली बार तबादला हुआ है. बताया जाता है कि विभिन्न अंचलों से गिरिडीह के उपायुक्त को राजस्व उप निरीक्षकों को संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी. इसके बाद उपायुक्त ने यह कदम उठाते हुए कुल 57 राजस्व उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है. गिरिडीह में पदस्थापित दिलीप कुमार यादव को गावां, रीतेश कुमार केशरी को तिसरी, दीनदयाल दास को बिरनी, कृपा शंभू शरण को जमुआ, राजेश कुमार चौधरी को गावां और शंभू शंकर विश्वकर्मा को बिरनी स्थानांतरित किया गया है. बेंगाबाद अंचल में पदस्थापित ब्रजनंदन चौधरी को बिरनी, केवल राउत को गिरिडीह, केशो महथा को डुमरी, अशोक कुमार दास को तिसरी, अमर किशोर प्रसाद सिन्हा को पीरटांड़, विजय कुमार मुर्मू को डुमरी और रोहित कुमार को जमुआ स्थानांरित किया गया. गांडेय अंचल में पदस्थापित केतकी चक्रवर्ती को जमुआ, उमेश कुमार महतो को गिरिडीह, अभिनव चंद्रन को गावां और संदीप कुमार मोदी को गिरिडीह भेजा गया है. पीरटांड़ अंचल में पदस्थापित दशरथ हेम्ब्रम को बेंगाबाद, मंजर हुसैन अंसारी को देवरी, विजन कुमार हेम्ब्रम को डुमरी और श्रीमती नीतू कुमारी को बेंगाबाद स्थानांतरित किया गया है. डुमरी अंचल में पदस्थापित दिनेश मोची को गावां, रामदेव राम को गांडेय, सुनील कुमार यादव को बेंगाबाद, मो वारिश अली को धनवार, मो एजाज अंसारी को बगोदर और रंजीत कुशवाहा को बगोदर में स्थानांतरित किया गया है. बगोदर अंचल में पदस्थापित प्रमोद पासवान को गांडेय, अशोक कुमार को सरिया, सुजीत कुमार पांडेय को जमुआ और माइकल कच्छप को तिसरी भेजा गया है. वहीं बिरनी अंचल में पदस्थापित संजीव कुमार जरूहार को गावां, सुरेश महथा को डुमरी, प्रताप कुमार को पीरटांड़, पंचानंद राय को गांडेय, इंद्रदेव पंडित को धनवार, सौरभ कुमार झा को गिरिडीह, प्रतीक कुमार को धनवार स्थानांतरित किया गया है. धनवार में पदस्थापित नरेश कुमार को डुमरी, जयदेव शर्मा को बेंगाबाद, राहुल कुमार वर्मा को जमुआ और कंचन कुमार को पीरटांड़ भेजा गया है. जमुआ अंचल में पदस्थापित अविनाश कुमार को बगोदर, राम मुर्मू को देवरी, संजय कुमार को डुमरी, अमरजीत साहू को देवरी, दीपक कुमार को धनवार, जितेंद्र प्रसाद अचल को पीरटांड़ और इंद्रनारायण यादव को तिसरी स्थानांतरित किया गया. जबकि देवरी अंचल में पदस्थापित अजीत कुमार वर्मा को बगोदर और राजेश बास्के को जमुआ स्थानांतरित किया गया है. तिसरी अंचल में पदस्थापित राकेश कुमार को बिरनी, सुधाकर शर्मा को गिरिडीह और पिंटू कुमार राय को बेंगाबाद, जबकि गावां अंचल में पदस्थापित विजय चौधरी को गांडेय, राजेंद्र कुमार को गांडेय और गोपाल रजक को बिरनी पदस्थापित किया गया है. उपायुक्त द्वारा जारी किये गये आदेश में राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के अंदर नव पदस्थापित अंचल कार्यालय में अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित राजस्व उप निरीक्षक 15 सितंबर से स्वत: विरमित समझे जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >