वर-वधू को भेंट किया गया पौधा

गिरिडीह. वृक्ष गंगा अभियान के लोगों ने धनैयडीह गांव में विवाह समारोह के अवसर पर वर-वधू को पौधा भेंट किया. परिजनों ने पौधा को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि उक्त पौधा को घर के आंगन में लगाया जायेगा. मौके पर उपस्थित अभियान के जिला संयोजक शिव शंकर गोप ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध […]

गिरिडीह. वृक्ष गंगा अभियान के लोगों ने धनैयडीह गांव में विवाह समारोह के अवसर पर वर-वधू को पौधा भेंट किया. परिजनों ने पौधा को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि उक्त पौधा को घर के आंगन में लगाया जायेगा. मौके पर उपस्थित अभियान के जिला संयोजक शिव शंकर गोप ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्ष गंगा अभियान यह काम कर रहा है. मौके पर पूर्व सरपंच उमेश महतो, रामप्रसाद महतो, मुखिया भागीरथ मंडल, जयनाथ राणा, राजकिशोर राम, भोला यादव, एतवारी महतो, सुरेश वर्मा, ब्रजकिशोर राम, मुखिया निर्मल प्रसाद वर्मा, तुलसी राम, टुपलाल राम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >