गिरिडीह के उसरी फॉल घूमने आए देवघर के 2 युवकों की मौत

गिरिडीह जिले में उसरी फॉल घूमने के लिए देवघर से आए दो युवक की मौत हो गई. दोनों उसरी फॉल में नहाने के लिए उतरे थे और गहरे पानी में चले गए.

गिरिडीह, मृणाल कुमार : गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगापुर में स्थित उसरी फॉल (वाटरफॉल) में नहाने के दौरान डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई है. दोनों युवक देवघर के रहने वाले थे. इनके नाम पवन कुमार और दीपक कुमार हैं.

गिरिडीह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों को बाहर निकाला

घटना के बाद काफी संख्या में आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों और गोताखोरों के सहयोग से दोनों युवकों के शव को फॉल से बाहर निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया.

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

गिरिडीह के सदर अस्पताल में दोनों युवकों की जांच करने के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बारे में बताया गया है कि देवघर के कुछ युवक रविवार (26 मई) को गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर स्थित उसरी फॉल घूमने के लिए आए थे.

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए देवघर से आए दोनों युवक

इसी दौरान पवन और दीपक दोनों नहाने के के लिए फॉल में उतर गए. नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए. इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने हो-हल्ला किया, तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे.

गिरिडीह पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी घटना की सूचना

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. काफी देर के बाद दोनों युवकों को फॉल से बाहर निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

सोनू गुप्ता ने बताया- सुबह 9 लोग आए थे देवघर से उसरी फॉल घूमने

सोनू गुप्ता ने बताया कि पवन कुमार गुप्ता की उम्र 19 वर्ष थी. वह 12वीं कक्षा में पढ़ता था. दीपक कुमार वर्मा की उम्र 18 थी. वह भी 12वीं का ही छात्र था. बताया गया है कि देवघर के राम मंदिर झोसा गाढी से 9 लोग घूमने के लिए उसरी फॉल आए थे. सुबह 10 बजे सभी यहां पहुंचे थे. 10:30 बजे नहाने के दौरान पवन और दीपक डूब गए.

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से जुड़वां भाइयों की मौत, शादी समारोह में गए थे ननिहाल

गिरिडीह में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >