Giridih News : 15 माह में भी नहीं बनी नावाडीह-बंगराकला सड़क

Giridih News : डेढ़ करोड़ की राशि से सड़क का कराया जाना था सुदृढ़ीकरण

Giridih News : बिरनी प्रखंड के कपिलो नावाडीह चौक से बंगराकला दलांगी सीमा को जोड़ने वाली कालीकरण सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य 15 माह बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है. सड़क पर बने छोटे-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है.

ज्ञात हो कि उक्त सड़क का निर्माण लगभग 12 वर्ष पूर्व किया गया था, परंतु पुनः कार्य नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त देख पूर्व विधायक विनोद सिंह ने बीते 13 फरवरी 24 को उक्त सड़क के सुदृढ़ीकरण को लेकर शिलान्यास किया था. सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से किया जाना था, लेकिन संवेदक ने गार्डवाल, पुलिया व सड़क के किनारे मेटल पत्थर बिछाकर काम छोड़ दिया है.

सड़क पर पत्थर बिछा छोड़ देने से आवागमन हुआ कठिन :

भाजपा नेता लक्ष्मण दास ने कहा कि उक्त सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है. जर्जर हो चुकी सड़क से आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी होती थी. शिलान्यास के समय तत्कालीन विधायक बिनोद सिंह ने कहा था कि छह माह में सड़क बन जायेगी, लेकिन 15 माह बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है. संवेदक द्वारा पुलिया, गार्डवाल व सड़क किनारे मेटल पत्थर बिछाकर काम को छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में और ज्यादा परेशानी हो रही है. कहा कि योजना के शिलान्यास के दौरान आनन -फानन में रैयतदार की जमीन पर बोर्ड लगा दिया गया था, जिसे रैयतदार ने हटा दिया है. हमारी मांग है कि सड़क का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो, ताकि आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

बंगराकला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी ने बताया कि संवेदक द्वारा आधा अधूरा कार्य को छोड़ दिया गया है, जिससे काफी धूल- मिट्टी उड़ती है. साथ ही मेटल पत्थर के बिखरने से भी लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है. संवेदक कार्य को पूरा करे, अन्यथा विभाग वैसे संवेदक पर कार्रवाई करे. वहीं मामले में विभागीय एसडीओ सुरेश पासवान से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उन्होंने मोबाइल को रिसीव नहीं किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >